• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दो ट्रकों की आपसी भिड़ंत में एक की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस।

सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

महादेवदिघी चौक के समीप दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोचाधामन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया। साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, अररिया-बहादुरगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर महादेवदिघी चौक के समीप अहले सुबह एक पाइप लदी ट्रक ने ढाबे के पास सड़क किनारे खड़े एक डंपर को टक्कर मार दी, जिससे पाइप लदी ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना बहादुरगंज और कोचाधामन दोनों थानों की पुलिस को दी।

इस संदर्भ में कोचाधामन थाना अध्यक्ष राजा ने बताया कि मृतक की पहचान लखेंदर कुमार (उम्र 40 वर्ष), पिता रामजीत राय, निवासी पखैरा गांव, तरेया थाना, सारण जिला के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर मृतक के परिजन सदर अस्पताल किशनगंज पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को प्राप्त कर लिया। घटना के बाद से परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *