• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

3 लीटर चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति एवं शराब का सेवन करने के आरोप में चार व्यक्ति गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, उत्पाद विभाग के द्वारा कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने किशनगंज प्रखंड अंतर्गत महेशभटना पुल पर जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के दौरान 3 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। दूसरी ओर, गलगलिया चेक पोस्ट से शराब का सेवन करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं ब्लॉक चौक से जांच के दौरान शराब का सेवन करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *