• Thu. Mar 26th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

179.280 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

जिले में उत्पाद विभाग द्वारा मद्यनिषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग के निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी, सहायक अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, सिपाही रंजन कुमार और राजकुमार पांडे ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के मोजाबाड़ी पुल पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक सफेद रंग की कार को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार से 179.280 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई और एक तस्कर मोहम्मद आशिक, निवासी जिला अररिया, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर का मद्यनिषेध अधिनियम के तहत सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *