किशनगंज जिले में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत ‘महिला संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन निरंतर जारी है। जिले के सातों प्रखंडों में प्रतिदिन 2 से 4 ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जहाँ महिलाएँ सरकार की योजनाओं की जानकारी वीडियो माध्यम से प्राप्त कर रही हैं।
शनिवार को यह आयोजन सदर प्रखंड के दौला, महीनगाँव पंचायत; दिघलबैंक प्रखंड के दिघलबैंक पंचायत; कोचाधामन के सौंथा; ठाकुरगंज के रसिया; पोठिया के भोटाथाना; टेढ़ागाछ के बेगना और चिलहनिया पंचायत; बहादुरगंज के बनगामा में संपन्न हुआ। इन स्थानों पर महिलाएं जागरूकता रथ के ऑडियो-वीडियो सामग्री के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत हो रही हैं।
इस कार्यक्रम की एक खास बात यह रही कि इसमें भाग ले रही दीदियाँ न केवल योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रही हैं, बल्कि स्वयं उन योजनाओं से लाभान्वित होकर अपने अनुभव भी साझा कर रही हैं। इसके साथ ही महिलाएं अपनी स्थानीय और नीतिगत आकांक्षाएँ एवं सुझाव भी प्रस्तुत कर रही हैं, जिन्हें सूचीबद्ध किया जा रहा है। इन आकांक्षाओं के आधार पर भविष्य में नई योजनाओं का निर्माण किया जाएगा।
सरकार का मानना है कि महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण से ही समाज की समृद्धि संभव है। इस दिशा में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम का मूल उद्देश्य इन योजनाओं की जानकारी गाँव-गाँव तक पहुँचाना, साथ ही महिलाओं के अनुभवों और आकांक्षाओं को सुनकर उन्हें योजनाओं में सम्मिलित करना है।
किशनगंज जिले के सभी सातों प्रखंडों के 1262 ग्राम संगठनों में इस संवाद कार्यक्रम को पहुँचाने की योजना बनाई गई है। प्रत्येक आयोजन स्थल पर जागरूकता रथ, प्रचार सामग्री एवं महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की सक्रिय सहभागिता, उनके साथ संवाद और उनकी आकांक्षाओं को सहेजने के प्रति सजगता बरती जा रही है।
यह पहल निश्चित रूप से महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply