• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिला के सभी अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीण, अधिकारीगण, और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत हालामाला स्थित अमृत सरोवर पर आयोजित कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, किशनगंज, श्री स्पर्श गुप्ता (भा.प्र.से.) ने भाग लिया और संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए बताया कि 26 नवंबर 1949 को भारत ने संविधान को अपनाया। संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें संविधान की महत्ता की याद दिलाता है, जो हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की रूपरेखा तय करता है।

उप विकास आयुक्त ने भारतीय संविधान में उल्लेखित नागरिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए सभी को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), कार्यक्रम पदाधिकारी, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *