पंकज कुमार कर्ण ने मंगलवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO), कोचाधामन के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शीला कुमारी भी मौजूद रहीं।
गौरतलब है कि जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा पंकज कुमार कर्ण को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कोचाधामन के रूप में प्रतिनियुक्त करने का आदेश जारी किया गया था। वर्तमान में पंकज कुमार कर्ण, कोचाधामन प्रखंड में प्रखंड संख्यिकी पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, पटना के पत्रांक 277, दिनांक 21 फरवरी 2025 के आलोक में जिला पदाधिकारी विशाल राज ने संख्यिकी पदाधिकारी पंकज कुमार कर्ण को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि बीते कई महीनों से कोचाधामन प्रखंड में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पद रिक्त चल रहा था। इस दौरान टेढ़ागाछ की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शीला कुमारी अतिरिक्त प्रभार में कार्यरत थीं।
सारस न्यूज़, कोचाधामन, किशनगंज।

Leave a Reply