ईद मिलाद-उन-नबी और विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने के उद्देश्य से शनिवार को बहादुरगंज नगर पंचायत कार्यालय के सभागार कक्ष में एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और शहर के लोगों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष बहादुरगंज, अभिनव परासर ने की। उनके साथ नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर रहमान, सर्किल इंस्पेक्टर कैप्टन संजय पांडेय, और इंस्पेक्टर अभिषेक रंजन भी मौजूद थे। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
प्रशिक्षु डीएसपी अभिनव परासर और नप कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर रहमान ने आम नागरिकों से अपील की कि वे पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। नप कार्यपालक पदाधिकारी ने ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस को शांति से निकालने की अपील की और नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया।
प्रशिक्षु डीएसपी ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की बात की और कहा कि शहर में चिन्हित स्थलों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सभी सोशल मीडिया ग्रुप्स और साइट्स पर प्रशासन की निगरानी रहेगी और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले या हुरदंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में नगर वार्ड पार्षद संजय भारती, बंटी सिन्हा, सितुल सिन्हा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रिंस आजम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी, और स्थानीय बुद्धिजीवी भी मौजूद थे।
सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

Leave a Reply