• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पीके की नीतीश पर एक और भविष्यवाणी, बोले- मेरे बयान के बाद महागठबंधन छोड़कर एनडीए में भागे।

सारस न्यूज, किशनगंज।

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में कहा कि मैंने नीतीश कुमार के बारे में 4 से 5 महीने पहले कहा था कि महागठबंधन से अगर चुनाव लड़ेंगे तो 5 भी लोकसभा सीट उनको नहीं मिलेगी। नीतीश कुमार मेरी बात सुनने के बाद डर के महागठबंधन से भागे। उन्हें ज्ञात हो गया था कि प्रशांत किशोर कह रहा है तो सच में जेडीयू को 5 सीट भी लोकसभा में नहीं मिलेगा। अब जहां गए हैं उसकी में भविष्यवाणी में कर देता हूं, आप लिखकर रखिए कि नीतीश कुमार अब चाहे जिस गठबंधन में लड़े या भाजपा के साथ लड़े, महागठबंधन से लड़े या अकेले लड़ जाएं, अगली बार यानी कि 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इन्हें 20 से कम विधायक आएंगे। जेडीयू को आगामी विधानसभा चुनाव में 20 विधायक भी नहीं आएंगे, अगर आएंगे तो मैं बिहार की जनता से माफी मांग लूंगा। नीतीश कुमार चाहे भाजपा के साथ लड़े, महागठबंधन के साथ लड़े या किसी के साथ लड़े, बिहार की जनता इतनी बेवकूफ नहीं है। आज जनता इतनी व्याकुल है, जनता ने नीतीश कुमार को वोट किया, लेकिन ये आदमी बार-बार पलटा है। जनता आज कितना असहाय महसूस कर रही है और नीतीश कुमार खुद को चतुर समझ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *