• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

PM मोदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, किशनगंज में उत्साह।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की भी शुरुआत की गई। ये नॉन-एसी ट्रेनें लाखों रेल यात्रियों के लिए सस्ता सफर का माध्यम बनेंगी।

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक कमरुल हुदा, जिला पदाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

विधायक कमरुल हुदा ने केंद्र सरकार पर किशनगंज की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किशनगंज स्टेशन सबसे अधिक राजस्व देने वाला स्टेशन है, लेकिन यहां वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ठहराव नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *