राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
किशनगंज मुख्यालय स्थित महिला थाना परिसर में पारिवारिक विवाद को लेकर पुलिस परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन महिला थाना अध्यक्ष विनीता कुमारी एवं राहत संस्था के सचिव डॉक्टर फरजाना बेगम के नेतृत्व में किया गया। पारिवारिक विवाद से पीड़ित कुल 7 मामले पहुंचे। इस दौरान राहत संस्था के सचिव डॉक्टर फरजाना बेगम एवं महिला थाना अध्यक्ष विनीता कुमारी के द्वारा समझा बुझा कर मौके पर 2 मामलों का निष्पादन कर दिया गया।