• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महिला थाना परिसर में पारिवारिक विवाद को लेकर पुलिस परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन, आठ मामलों का हुआ निष्पादन।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

आए दिन परिवारों में छोटी-मोटी नोक-झोंक होती रहती है, लेकिन कभी-कभी यह मामूली विवाद एक बड़ा रूप ले लेता है, जिससे पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ जाती हैं। इस स्थिति के कारण परिवार के लोग खुशी से अपना जीवन व्यतीत नहीं कर पाते। इस समस्या के समाधान के लिए महिला थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार को पारिवारिक विवादों के निपटारे के उद्देश्य से पुलिस परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाता है।

शनिवार को किशनगंज महिला थाना परिसर में पारिवारिक विवादों को लेकर पुलिस परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन राहत संस्था की सचिव डॉ. फरजाना बेगम, महिला थाना अध्यक्ष विनीता कुमारी और एसआई कुमकुम कुमारी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में कुल 27 मामले आए। राहत संस्था की सचिव डॉ. फरजाना बेगम और महिला थाना अध्यक्ष विनीता कुमारी द्वारा समझा-बुझाकर 8 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। साथ ही, सभी परिवार के सदस्यों को यह शपथ दिलाई गई कि वे अपने परिवार के साथ प्रेम और सौहार्द के साथ जीवन व्यतीत करेंगे और किसी भी प्रकार के आपसी झगड़े से बचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *