लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर बहादुरगंज थाना पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य मार्ग पर एलआरपी चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहनों को रोककर उनके कागजात, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, डिक्की और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की। इस क्रम में, बिना वैध दस्तावेजों के सड़कों पर तेज रफ्तार से चल रहे दर्जनों वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस ने वाहन चालकों को वैध दस्तावेजों के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी।
थाना अध्यक्ष अभिषेक रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा के निर्देश पर जिले में आपराधिक गतिविधियों और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 14 हजार रुपये का चालान काटा गया और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के पालन का निर्देश दिया गया।
पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

Leave a Reply