Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पोठिया में डॉक नदी में नहाने गए युवक का पांच दिनों के बाद मिला शव, मातम में तब्दील हुआ गांव।

सारस न्यूज, किशनगंज।

पोठिया प्रखंड के गोरुखाल पंचायत में पांच दिन पूर्व डोंक नदी में नहाने गए लापता हुए युवक उत्तम सिंह का शव सोमवार को गोरुखाल से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर भेड़भेड़ी डोंक नदी की घाट के निकट मिला। शव की पहचान मृतक के चाचा कुलीन सिंह ने की। यह जानकारी स्थानीय पैक्स अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने दी। वहीं प्रशासन द्वारा शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को, उत्तम सिंह का शव सौप दिया गया। युवक का शव जैसे ही गोलागच्छ गाँव पहुंचा, पूरे गांव में मातम फैल गया।

अपने 16 वर्षीय बेटे उत्तम सिंह का शव देख पिता दहाड़े मार रोने लगे, तो माँ अपने कलेजे के टुकड़े को सीने से लगा रोने लगी और बार बार बेसुध हो जाती। बताते चलें कि बीते शुक्रवार को गोरुखाल पंचायत अंतर्गत गोलागच्छ गांव निवासी बदरू सिंह का 16 वर्षीय पुत्र डोंक नदी में नहाने के क्रम में लापता हो गया था। जिसके बाद लगातार 2 दिन तक एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में उत्तम सिंह की खोजबीन की गई। मगर एसडीआरएफ की टीम को सफलता नहीं मिल सकी। जिसके बाद रविवार को एसडीआरएफ की टीम जिला मुख्यालय रवाना हो गयी। मगर परिवार वालों ने हार नहीं मानी और सोमवार को पुनः नदी में नाव के सहारे उत्तम की खोज में जुट गए। इसी क्रम में घटना स्थल से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर भेड़भेड़ि डोंक घाट के पास उत्तम सिंह का शव मिला। उत्तम सिंह का शव मिलने के बाद प्रशाशन ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिवारों को उत्तम सिंह का शव सौंप दिया गया। जहां हिन्दू रीति- रिवाज से उत्तम सिंह का क्रिया कर्म किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *