Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पोठिया प्रखंड के कोवाबाड़ी स्थित शिव मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ हवन आहुति के साथ हुआ संपन्न।

सारस न्यूज, किशनगंज।

पोठिया प्रखंड के कसबा कलियागंज पंचायत अंतर्गत कोवाबाड़ी स्थित शिव मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ हवन व यज्ञ आहुति के साथ रविवार को संपन्न हो गया। कोवाबाड़ी शिव मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान शनिवार दोपहर से प्रारंभ किया गया था। जो लगातार 24 घंटा तक रामायण रामायण पाठ पंडित शैलेन्द्र झा व सहयोगी उदयानंद झा, अरविंद झा एवं श्याम झा ने संयुक्त रुप से किया। सोमवार की दोपहर रामायण पाठ समाप्त होते ही विधि विधान के साथ आरती की गई। इसके पश्चात हवन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। तद्पश्चात धार्मिक अनुष्ठान का समापन हो गया। उसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। अयोजित अनुष्ठान में मुख्य रूप से सिलीगुड़ी के महावीर अग्रवाल, ठाकुरगंज से कृष्ण नंदन झा, गोपाल चौधरी सहित स्थानीय ग्रामिणों ने उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्ती भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *