Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

शांति और सौहार्द के संदेश के साथ पोठिया में निकला फ्लैग मार्च, पुलिस प्रशासन अलर्ट।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मुहर्रम पर्व के मद्देनज़र पोठिया थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को एक भव्य फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च का नेतृत्व पोठिया थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने किया। पुलिस बल के जवानों के साथ निकाले गए इस फ्लैग मार्च की शुरुआत थाना परिसर से हुई, जो पोठिया बाजार, दुर्गा मंदिर, व्यापार मंडल सहित विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर वापस थाना परिसर में आकर संपन्न हुआ।

फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि मुहर्रम के दौरान क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे त्योहार को मिल-जुलकर सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा, “मुहर्रम का पर्व शांति और समर्पण का प्रतीक है। हमारा कर्तव्य है कि हम इसे एकजुटता और आपसी समझदारी के साथ मनाएं।”

उन्होंने आम लोगों से यह भी अनुरोध किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। प्रशासन द्वारा यह आश्वासन भी दिया गया कि असामाजिक तत्वों पर खास नजर रखी जा रही है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से समझौता करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों की सक्रियता, जनता के बीच भरोसे को और मजबूत करती दिखाई दी। साथ ही यह संदेश भी साफ तौर पर गया कि जिला प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की पहल की सराहना की और शांति बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *