• Sat. Mar 28th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आधार सीडिंग में पहले पायदान पर पहुंचे पोठिया अंचल।

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

सारस न्यूज़,किशनगंज जमाबंदी आधार सीडिंग में पहले पायदान पर पहुंचे पोठिया प्रखंड दूसरे पायदान पर ठाकुरगंज,किशनगंज जिले के सात प्रखंडों में अब तक जमाबंदी आधार सीडिंग का प्रतिशत कुछ इस प्रकार हैं।पहले स्थान पर पोठिया 35% दुसरे पर ठाकुरगंज 34% तीसरे स्थान बहादुरगंज 27% चौथा स्थान कोचाधामन 27% पांचवा स्थान किशनगंज 27% छठा स्थान दिघलबैंक 25% व 25% के साथ टेढ़ागाछ सातवें पायदान पर खबर लिखे जाने तक थे।

आपको बताते चलें कि बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व विभाग के निर्देशानुसार सभी भूस्वामियों को अपने जमीन की कायम जमाबंदी से आधार सीडिंग करना अनिवार्य कर दिया गया है। जमीन मालिकों को अपना आधार एवं मोबाइल नम्बर को राजस्व कार्यालय में जमा में जमा करा कर आधार सीडिंग कराई जा सकती है।ताकि भविष्य में जमीन से संबधित किसी प्रकार की परेशानी नही हो। कहा कि बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व विभाग के द्वारा निर्देश जारी किया गया है। जिले के सभी अंचलों के सभी रैयतों को इसकी सूचना विभिन्न माध्यमों से दी जा रही है। रैयत अपने राजस्व लगान की रसीद के साथ आधार कार्ड की छाया प्रति में अपना मोबाइल नम्बर लिखकर अपने अपने पंचायत के राजस्व कर्मचारी के पास जमा कर लें।अन्य माध्यमो से जो जानकारी प्राप्त हो रही है उसमें सरकार जमीन सबंधी विवादों में कमी लाने के लिए असली जमीन मालिक के बारे में भी पता कर रही है। ताकि खरीद विक्री के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी नही हो।कहा तो यहां तक जा रहा है कि जमीन खरीद में भी पारदर्शिता लाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। अब कोई भी व्यक्ति दूसरे की जमीन को दूसरे के हाथ नही बेच सकेंगे। साथ ही साथ वैसे लोग भी सामने आएंगे जो जमीन में करोड़ों रुपये लगाकर भूस्वामी बने हैं और सरकार के पास कोई डेटा नही है। बता दे की अभी तक लगभग 50 से 60 % लड़ाई झगड़ा हुआ वा हत्या आदि की वारदात जमीन विवाद के कारण होती है सरकार द्वारा इस विवाद पर कमी लाने के लिए इस प्रकार का कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *