• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्राथमिक विद्यालय कन्या के समीप एक घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, बहादुरगंज।

पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14 स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या के समीप देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने बलराम सिंह के नए घर में घुस कर भारे पर रह रहे सोनाली कुमारी के कमरे से दो मोबाइल व घर के मालिक बलराम सिंह के कमरे में रखे सोकेश से सोने का मंगलसूत्र,10 भरी चांदी सहित कई अन्य सामान चोरी कर ले गए है। घर में घटित हुई चोरी की घटना को लेकर पीड़ित बलराम सिंह के द्वारा पोठिया थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। पीड़ित बलराम सिंह ने बताया घर में लगी लकड़ी की खिड़की से चोर घर में प्रवेश कर गये। उस समय घर के सभी लोग सोए हुए थे। गर्मी के कारण सभी लोग अपने-अपने घर के कमरे को खोलकर सोए थे, जिसका फायदा चोर ने उठाया। बताते चलें कि बीते 1 महीने में थाना क्षेत्र मे चोरी की घटना बढ़ गयी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। वहीं इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पोठिया थानाध्यक्ष निशाकान्त कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी पीड़ित के द्वारा लिखित आवेदन देकर दी गयी है। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *