राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज विद्युत आपूर्ति प्रमंडल किशनगंज में सोमवार को सात निश्चय तीन के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ के अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी गईं। इस दौरान कुल 15 उपभोक्ताओं ने आवेदन किया, जिसमें से 8 आवेदनों का निष्पादन किया गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि बिजली बिल सुधार, नए बिजली कनेक्शन लगाने और अन्य समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं द्वारा आवेदन किया गया था। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विद्युत कार्यपालक अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं और अधिकारियों ने उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि सात निश्चय तीन के तहत बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने के लिए प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को कार्यालयों में सुनवाई की जा रही है।
