• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आगामी 14 और 15 जनवरी को होने वाले जिला स्थापना दिवस और खगड़ा मेला महोत्सव की तैयारियां पूर्ण, सांस्कृतिक संध्या में राजा हसन, मोनालिसा और श्रद्धा पंडित, अहसान कुरैशी के द्वारा दी जाएगी प्रस्तुति, सभी जिलेवासियों की उपस्थिति हेतु डीएम ने किया आग्रह।

सारस न्यूज, किशनगंज।

शनिवार को जिलाधिकारी तुषार सिंगला के द्वारा जिला स्थापना दिवस और खगड़ा मेला महोत्सव के अवसर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण स्टेडियम में जाकर किया गया है। जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विदित हो कि जिला स्थापना दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम 14 से 15 जनवरी पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सितारों की प्रस्तुति होगी।

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार तथा जिलाधिकारी किशनगंज के निदेशानुसार 15 जनवरी को प्रथम बार खगड़ा मेला महोत्सव का आयोजन हो रहा है। किशनगंज जिला के स्थापना के उपरांत उसके विकास की झलकियां विकास मेला में देखने को मिलेगी। साथ ही राजा हसन और मोनालिसा के द्वारा संध्या कार्यक्रम में प्रस्तुति होगी। खगड़ा मेला महोत्सव पर श्रद्धा पंडित तथा एसान कुरैशी के द्वारा सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति 15 जनवरी को होगी। इसे लेकर जिलेवासियों में काफी उत्साह और उमंग है।

जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि दो दिवसीय जिला स्थापना दिवस पर खगड़ा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासी सादर आमंत्रित है और कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की सफलता में योगदान दें। उन्होंने बताया है कि 14 जनवरी को 11 बजे पूर्वाह्न में जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।

डीएम ने बताया है कि खगड़ा स्टेडियम में विकास मेला भी आयोजित होगा, जिसमे विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही लजीज व्यंजन का स्टॉल भी लगाए जा रहे है। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान दिन में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्थानीय कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति होगी।
उल्लेखनीय है कि शहीद अशफाक उल्ला खां स्टेडियम किशनगंज में व्यापक पैमाने पर 34वें जिला स्थापना दिवस की तैयारियां पूर्व से चल रही थी। डॉम हैंगर भी अधिष्ठापित किया गया है।
डीएम ने बताया कि जिला स्थापना दिवस और खगड़ा मेला उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम स्थानीय मेधा को बढ़ावा देने का बड़ा अवसर है। पिछले दिनों जिला मुख्यालय समेत सुदूरवर्ती प्रखंड से भी प्रतिभागी ट्रायल देने जिला मुख्यालय आए हुए थे जो उनके उत्साह और उमंग को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *