• Fri. Apr 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक की तैयारियाँ तेज, 500 कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की आगामी प्रदेश कार्यकारिणी परिषद की बैठक को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आगामी 12, 13 और 14 तारीख को आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियों का जायजा लेने और समन्वय स्थापित करने के लिए परिषद के जनप्रतिनिधियों ने माता गुजरी मेडिकल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत से शिष्टाचार मुलाकात की।

अभाविप के विभाग संयोजक अमित मंडल ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस तीन दिवसीय बैठक में उत्तर बिहार के सभी जिलों से लगभग 500 सक्रिय कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। कार्यकर्ताओं के प्रवास और बैठक के एजेंडे को लेकर रणनीति तैयार कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *