सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज:-अपने क्षेत्र से अच्छे जनप्रतिनिधियों के चुनाव के लिए लोगों को मतदान करना बहुत जरुरी है। लोकतांत्रिक देश में लोग मतदान द्वारा अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं। इसके लिए हर एक मतदाता का मतदान बहुत जरुरी होता है। इसलिए हर वयस्क मतदाताओं को मतदान अवश्य करना चाहिए। ऐसी जानकारी लोगों तक पहुँचाने और उन्हें मतदान के लिए जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वीप अभियान चलाया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को प्रखंड के भातगांव पंचायत भवन परिसर में आशा कार्यकर्ता एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित प्रोजेक्ट पोटेंशियल ट्रस्ट के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान को लेकर जन जागरूकता अभियान के साथ साथ रंगोली बना कर सभी मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक किया गया आशा कार्यकर्ता ने युवा लड़कियां जागरूक करते हैं कहीं कि जिनके 18 वर्ष से अधिक हो चुका है लेकिन अभी तक उनके द्वारा वोट नहीं डाला जा रहा था उनको भी वोट का महत्व को समझाते हुए इस बार जरूर से वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया तथा उनको मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई।