राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज: सोमवार को शहर के सुभाषपल्ली चौक पर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू की अध्यक्षता में तथा ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शंभू यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) असगर अली पीटर, कांग्रेस महिला नेत्री ईला देवी, वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण कुमार, पूर्व जिला युवा अध्यक्ष सरफराज खान उर्फ रिंकू, सलीम, शुभम दास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पप्पू यादव की रिहाई की मांग की।
