राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज सदर थाना परिसर में शनिवार को जमीनी विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। डीएम और एसपी के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को जिले के सभी थानों में जनता दरबार आयोजित किया जाता है।
इस दौरान थाना परिसर में बड़ी संख्या में फरियादी अपने जमीनी विवादों को लेकर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनता दरबार में कुल 10 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 2 मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष 8 मामले दूसरे पक्ष की अनुपस्थिति के कारण लंबित रहे। कुछ मामलों में सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।
जनता दरबार का नेतृत्व सीओ राहुल कुमार और थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने किया। उनके साथ पुलिस कर्मी और अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। थाना क्षेत्र के दूर-दराज इलाकों से लोग अपने विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार में पहुंचे।
इस पहल का उद्देश्य जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनना और उनका शीघ्र समाधान करना है, जिससे लोग प्रशासन पर विश्वास बनाए रखें।