जिला पदाधिकारी किशनगंज के निर्देश पर बहादुरगंज थाना परिसर में जमीन से जुड़े छोटे-मोटे विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजित की गई। इस दौरान थाना क्षेत्र में जमीन विवाद से संबंधित चार नए मामलों और सात पुराने मामलों की सुनवाई की गई। दोनों पक्षों की मौजूदगी में अधिकारियों ने पांच मामलों का निपटारा किया, जबकि शेष छह मामलों के लिए अगली तारीख निर्धारित की गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बहादुरगंज अंचलाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि इस जनता दरबार में थाना परिसर के पुलिस पदाधिकारियों और अंचल के कर्मियों की उपस्थिति में सुनवाई की गई। सभी सात मामलों में दोनों पक्षों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जनता दरबार का उद्देश्य विवादों का शीघ्र समाधान करना और क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखना है।
सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

Leave a Reply