नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष आज नगर के जन प्रतिनिधियों द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन के विरुद्ध जमकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला भी दहन किया गया।
बहादुरगंज नगर के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीकुर रहमान ने कहा कि 24 जुलाई 2024 को बनाए गए गजट के अनुसार नगर क्षेत्र में होने वाले विकास योजनाओं से मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और सशक्त कमिटी का अधिकार छीनकर नगर विकास एवं आवास विभाग ने अपने अधीन ले लिया है। यह कदम मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और सशक्त कमिटी के साथ सरकार का सौतेला व्यवहार दर्शाता है। उन्होंने सरकार के इस कानून की कठोर निंदा करते हुए इसे जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की है। वसीकुर रहमान ने कहा कि यदि सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेती है, तो सभी नगर के जनप्रतिनिधियों द्वारा जन आंदोलन किया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद संजय भारती, आफताब आलम सहित दर्जनों स्थानीय बुद्धिजीवी भी शामिल रहे।
सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

Leave a Reply