सम्राट अशोक भवन, खगड़ा, किशनगंज में सोमवार को रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी श्री विशाल राज और उप आयुक्त श्री स्पर्श गुप्ता ने किया। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि विभागीय आदेशानुसार सभी लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करें और किसानों तक सभी संबंधित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं।
जिला कृषि पदाधिकारी श्री शांतनु कुमार ने पीपीटी के माध्यम से रबी फसलों के लक्ष्यों की जानकारी दी और बीज वितरण को समय पर शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर जोर दिया। इस अवसर पर राज्य नोडल श्री धर्मवीर सिंह, सहायक निदेशक, बावास पटना, ने सभी प्रसार कर्मियों को कृषि योजनाओं की जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, केवीके किशनगंज, सभी सहायक निदेशक, उप परियोजना निदेशक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन सहायक निदेशक (शस्य) मो. मिराज और कृषि समन्वयक सतेंद्र कुमार द्वारा किया गया।
राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply