• Thu. Mar 26th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रामनवमी शोभायात्रा को लेकर किशनगंज में ट्रैफिक अलर्ट, सुबह 9 बजे से कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज में रामनवमी शोभायात्रा के अवसर पर विधि-व्यवस्था और सुगम यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। जिला प्रशासन किशनगंज की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि शोभायात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर अस्थायी प्रतिबंध रहेगा।

प्रशासन के अनुसार शोभायात्रा का मार्ग रुईधासा, डे मार्केट, शीतला मंदिर, गांधी चौक, सौदागर पट्टी, नेमचंद रोड, भगत टोली रोड, फल पट्टी, चांदनी चौक, पुनः गांधी चौक, महावीर मार्ग, कांग्रेस कार्यालय, लक्ष्मी नारायण मंदिर, मनोरंजन क्लब, कैल्टेक्स चौक, धर्मगंज होते हुए गोशाला मार्ग तक निर्धारित किया गया है।

निर्धारित मार्ग पर शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुबह 09:00 बजे से जुलूस समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

जिला प्रशासन ने कहा है कि आम नागरिकों के सहयोग से आयोजन को शांतिपूर्ण और सफल बनाया जा सकेगा। अधिकारियों ने लोगों से धैर्य बनाए रखने तथा अनावश्यक भीड़ से बचने की भी अपील की है।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *