• Tue. Feb 17th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रेड क्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।


किशनगंज में बढ़ती ठंड को देखते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए राहत कार्य किया गया। इस क्रम में किशनगंज रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी विशाल राज, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष इच्छित भारत एवं सचिव मिक्की साहा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने बताया कि ठंड से बचाव को लेकर आगे भी गरीबों एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्य लगातार जारी रहेगा।

वहीं, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष इच्छित भारत ने कहा कि सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य पीड़ित मानवता की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि किशनगंज के विभिन्न इलाकों में कंबल वितरण किया जा चुका है और आने वाले दिनों में भी यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *