स्पर्श गुप्ता, भा.प्र.से., उप विकास आयुक्त, किशनगंज की अध्यक्षता में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सहायक अभियंता के साथ मनरेगा के विभिन्न महत्वपूर्ण आयामों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिलांतर्गत सभी पंचायतों में खेल मैदान के लिए विभाग द्वारा निर्धारित तीन श्रेणियों और न्यूनतम चार प्रकार के अवयवों के निर्माण हेतु स्थल चिन्हित किया जाए। इस प्रक्रिया में मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त करने पर भी जोर दिया गया।
विभागीय निर्देशानुसार खेल मैदान से संबंधित सभी योजनाओं का शुभारंभ दिसंबर 2024 के प्रथम सप्ताह में एक साथ किया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को नवंबर 2024 के अंत तक आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही खेल मैदान योजनाओं से संबंधित डाटा प्रविष्टि की पुनः जांच करने का भी निर्देश दिया गया ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सके। इस समीक्षात्मक बैठक में निदेशक, डीआरडीए और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा भी उपस्थित थे।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply