• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

सारस न्यूज, किशनगंज।
आगामी राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित महानंदा सभागार में एक संक्षिप्त समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री गिरिजेश कुमार ने की। यह बैठक जिला पदाधिकारी श्री विशाल राज के निर्देशानुसार आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” निर्धारित की गई है। इस अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सम्राट अशोक भवन, खगड़ा, किशनगंज में आयोजित किया जाएगा।

मुख्य समारोह के दौरान उपस्थित मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी, साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का प्रसारण कर उसे सुनाया जाएगा।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया जाएगा। यह रैली समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होते हुए सम्राट अशोक भवन तक पहुंचेगी। रैली के समापन के पश्चात मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इस रैली में एनसीसी, स्काउट तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

बैठक में उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सफल, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *