• Sat. Feb 14th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर सड़क का नामकरण।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज शहर के मोतीबाग वार्ड संख्या 7 में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर एक सड़क का नामकरण किया गया। इस अवसर पर मोतीबाग स्थित वार्ड संख्या 7 की सड़क को “अटल बिहारी वाजपेई मार्ग” नाम दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप, भाजपा नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अरविंद मंडल, भाजपा जिला मंत्री मनीष सिन्हा, वार्ड सदस्य शंभू चौहान, शंकर दास, कुंदन राजभर, मुरली महतो, संतोष पोदार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *