राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग, यातायात विभाग, रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के छात्राओं द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विशाल राज, परिवहन विभाग के अपर जिला परिवहन पदाधिकारी सलिल प्रशांत, यातायात विभाग के डीएसपी राजेश कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मिक्की साहा मौजूद थे।
नुक्कड़ सभा में आम लोगों को जागरूक किया गया कि बिना हेलमेट के बाइक न चलाएं, बिना सीट बेल्ट लगाए चार चक्का वाहन न चलाएं। आम लोगों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान जो बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे उन्हें पदाधिकारी के द्वारा हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया एवं हेलमेट का वितरण किया गया। वही जो बाइक सवार हेलमेट के साथ नजर आए उन्हें गुलाब का फूल और टॉफी देकर उनका सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं और आगे भी चलाए जाएंगे।
अपर जिला परिवहन पदाधिकारी सलिल प्रशांत ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि यातायात विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
