• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सड़क सुरक्षा माह के तहत कैल्टेक्स चौक पर अनोखी जागरूकता पहल।

ByHoor Fatma

Jan 31, 2026

सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज: सड़क सुरक्षा माह के मौके पर जिला परिवहन कार्यालय और इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से कैल्टेक्स चौक पर जनहित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई जिला पदाधिकारी विशाल राज ने की।

इस अवसर पर डीएम ने आम लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करें। उन्होंने कहा कि अधिकतर सड़क हादसे छोटी लापरवाहियों के कारण होते हैं, जिन्हें समय रहते सावधानी बरतकर रोका जा सकता है। हेलमेट और सीट बेल्ट न केवल कानून की अनिवार्यता हैं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे सरल माध्यम भी हैं।

कार्यक्रम में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सड़क सुरक्षा का प्रभावी संदेश दिया। बच्चों ने रचनात्मक अंदाज़ में यह बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनना किस तरह जानलेवा साबित हो सकता है, जिससे वहां मौजूद लोगों ने संदेश को गंभीरता से लिया।

डीएम विशाल राज ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को प्रतीकात्मक रूप से फूल पहनाकर हेलमेट भेंट किए और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति प्रेरित किया। वहीं, नियमों का पालन कर हेलमेट पहनकर आए लोगों को चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एडीटीओ सलिल कुमार, डीएसपी ट्रैफिक, एमवीआई रविंद्र कुमार, तरुण यादव, सर्वेश कुमार, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मिक्की साहा समेत कई अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *