• Sun. Mar 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में लॉन्च हुआ रॉयल सफर सवारी, आसान हुआ सफर।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज के पूरबपाली स्थित फैमिली रेस्टोरेंट में रॉयल सफर का भव्य उद्घाटन हुआ। रॉयल सफर यात्रियों और मुसाफिरों के लिए बेहतरीन स्कीम लेकर आया है, जिससे कम मूल्य में लंबा सफर तय किया जा सकता है।

रॉयल सफर के ब्रदर्स अब्दुल अजीज, जुबेर आलम और मुशेदुर आलम ने किशनगंज में रॉयल सफर सवारी लॉन्च की। अब यात्री कॉल और मैसेज से रॉयल सफर की कार, ई-रिक्शा और बाइक बुक कर सकते हैं।

किशनगंज से सिलीगुड़ी जाने के लिए ई-रिक्शा का किराया मात्र 835 रुपये और चार चक्का वाहनों का किराया 2485 रुपये होगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि, किशनगंज नगर परिषद के अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने कहा कि किशनगंज शहर को पिछड़ा इलाका कहकर मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन अब यहां भी अन्य शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने रॉयल सफर के तीनों ब्रदर्स की हौसला अफजाई की और कहा कि यह एक अच्छी पहल है, खासकर महिलाओं के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *