• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

48 घंटे में सत्यवान मुर्मू हत्याकांड का खुलासा, पौआखाली थाना पुलिस ने दो हत्यारोपी दबोचे।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

किशनगंज: पौआखाली थाना क्षेत्र में हुए सत्यवान मुर्मू हत्याकांड का पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, सत्यवान मुर्मू की हत्या के बाद से ही पुलिस हरकत में आ गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। सटीक सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियाँ सामने आ रही हैं। पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच कर रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में दहशत के माहौल के बीच कुछ राहत देखने को मिली है।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *