• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

शिव बारात धूमधाम से निकल गई, भक्तों में उत्साह का माहौल।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

भगवान शिव का बारात शुक्रवार को पूरव पाली रोड स्थित भूतनाथ गौशाला परिसर से निकला गया। भगवान शिव का रूपधारण किए बालक का एक झलक देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ लगी रही। हवा में विभूत बिखेरते हुए भोलेनाथ का रूप अत्यंत ही मनमोहक लग रहा था। उनके पीछे भूत प्रेतों की टोली नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। बारात में भगवान शिव के कई रूप को दिखाया गया था। साथ ही बाल कलाकारों ने भगवान हनुमान, विष्णु और ब्रह्मा सहित कई प्रकार के रूप धारण किए हुए थे।

शिव बारात में भगवान शिव के दर्शाए गए रूप लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। इनके रूप की एक झलक पाने के लिए लोग विशेष उत्साहित दिखे। इसके अलावा शिव तांडव और माता चंडी के नृत्य ने भी लोगों को भक्ति में लीन कर दिया। यह बरात शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। जिस मार्ग से बरात गुजर रही थी। वहां सड़क किनारे खड़े लोग हाथ जोड़कर प्रार्थनाएं करते दिखे। इसका मुख्य वजह यह है कि भक्तजन भगवान शिव के रूप धारण किए बाल कलाकार में भगवान की अनुभूति कर रहे थे। भक्तों को विश्वास है कि भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है। भक्तों की थोड़ी भक्ति से भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं। शिव बरात भूतनाथ गौशाला से निकल कर कैल्टैक्स चौक, धर्मशाला रोड, महावीर मार्ग, स्टेशन रोड, डे मार्केट, अस्पताल रोड, गांधी चौक, फल चौक, गुदरी बाजार, लोहारपट्टी और मोतीबाग होता हुआ ढ़ेकसरा काली मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *