रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। यह भाई-बहनों के बीच के आनंदपूर्ण बंधन का उत्सव है। छोटे-छोटे गहनों के साथ रंग-बिरंगे धागे रिश्तों की भावनाओं का प्रतीक होते हैं और भाई-बहनों के साथ उनके रिश्ते को मजबूत करने वाला यह पर्व है। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित रक्षाबंधन समारोह में बहनों ने जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी तुषार सिंगला को मिठाई खिलाकर एवं तिलक लगाकर उनकी कलाई में रक्षासूत्र बांधा और उनके प्रगति, प्रसिद्धि, दीर्घायु एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। डीएम ने स्नेहपूर्ण मुस्कान के साथ उनका स्वागत किया, और राखी बंधवाते समय वे बेहद खुश नजर आए।
रक्षाबंधन के अवसर पर जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के बीच असीम प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सभी बहनों की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने सभी से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि हमें इस त्योहार की पवित्रता बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। मेरी कामना है कि भाई-बहन के आपसी विश्वास का यह पर्व हमारे समाज में महिलाओं के लिए सद्भाव और सम्मान को प्रोत्साहित करे।
इस अवसर पर कुमारी तनुजा, श्वेता साहा, गुड़िया कुमारी, लवली साहा, रश्मि देवी, मधुलिका, आयुषी कुमारी, बॉबी, कृषिता कुमारी, दुर्गा, और रेडक्रॉस के सचिव मिक्की साहा मौजूद थे।
राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply