• Mon. Mar 16th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसपी ने महिला थाना व एससी-एसटी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज पुलिस अधीक्षक सागर कुमार द्वारा महिला थाना और एससी-एसटी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेखों और पंजियों की जांच की गई, जिनमें पाई गई त्रुटियों को सुधारने के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया।महिला उत्पीड़न और एससी-एसटी से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही, थाने में पदस्थापित थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को अनुसंधान कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *