• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 : शेष मतदाता सत्यापन को लेकर जिला पदाधिकारी की बैठक।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री विशाल राज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में विशेष रूप से उन मतदाताओं के सत्यापन पर चर्चा की गई, जिन्होंने अब तक अपना गणना प्रपत्र (फॉर्म) जमा नहीं किया है। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभावार शेष मतदाताओं की सूची सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई।

श्री विशाल राज ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें और शेष मतदाताओं के फॉर्म जल्द से जल्द जमा कराने में मदद करें। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रमुख उद्देश्य है — “कोई भी योग्य मतदाता वंचित न रहे।”

बैठक में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सत्यापन कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *