Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राज्य के सभी जिलों में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा होगी स्थापित, ठाकुरगंज में भी चिन्हित स्थल पर प्रतिमा स्थापित हेतु चल रही है प्रशासनिक प्रक्रिया।

सारस न्यूज, किशनगंज।

छत्रपति शिवाजी महाराज सेवा समिति की ओर से राज्य के सभी जिलों में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई है। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में भी पुर्व में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 327 ई के फोरलेन सड़क निर्माण कार्य होने के कारण प्रतिमा स्थापित करने का कार्य लंबित है जिसे मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल के नेतृत्व में बहुत जल्द उपयुक्त स्थान पर स्थापित कर ली जाएगी। उक्त बातें बुधवार को नगर पंचायत ठाकुरगंज के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल के कार्यालय कक्ष में छत्रपति शिवाजी महाराज सेवा समिति, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार ने कही।
उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज भारतीय शासक और मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे। जिस प्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज एक महान योद्धा थे।छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलकर हम समाज को प्रेरित कर सकते हैं। उन्होने कहा  कहा कि राज्य के सभी जिलों में जहां छत्रपति शिवाजी महाराज का प्रतिमा स्थापित करनी है ताकि समाज तक शिवाजी की वीर गाथाओं को पहुंचाया जा सके।

मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने कहा कि भारत – नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत ठाकुरगंज में सामरिक दृष्टिकोण से छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा सदैव राष्ट्र परमो धर्म: की भावना का  प्रेरणा देगा। 
इस मौके पर समिति के सचिव डॉ. दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष ई सतीश पटेल, पटेल सेवा संघ के अंचलीय सचिव सुमन भारती, जदयू प्रदेश युवा उपाध्यक्ष प्रशांत पटेल, अजीत कुमार आदि सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *