सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज जिले के टेउसा पंचायत अंतर्गत कैलाश चौक में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। वही इस दौरान महेंद्र चौहान कैलाश चौक निवासी ने बताया कि मेरा एवं मेरे भाई बहनों की जमीन पर कुछ लोग दबंग दही करते हुए कब्जा कर रहे थे वही इस दौरान जब उन्हें रोकने के लिए गए तो हम लोगों के ऊपर लाठी डंडे से वार करने लगा। जिससे हम और मेरे परिवार घायल हो गए वही न्याय को लेकर किशनगंज मुख्यालय स्थित टाउन थाना में आवेदन दिए हैं।
