• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई दारोगा परीक्षा, 2834 परीक्षार्थी हुए शामिल।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज जिला मुख्यालय के तीन केंद्रों पर रविवार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक पद की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 2834 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 1150 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान डीएम विशाल राज, एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ गौतम कुमार, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, इंस्पेक्टर राजा, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे।

एसडीएम अनिकेत कुमार ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पूर्व ही निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र की जांच की गई और मोबाइल फोन, पेन, पेपर, पेंसिल, इरेज़र आदि ले जाना वर्जित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *