भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्थित खेल भवन में बिहार इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता-2024 शुक्रवार से शुरू हुई। राज्य-स्तरीय विद्यालयीय इस शतरंज प्रतियोगिता में पूरे बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 298 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें किशनगंज जिले के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुरोनोय दास, आयुष आनंद और कुमारी मून भी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और मार्गदर्शन देने के लिए सुरोनोय के पिता और जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार दास, आयुष के पिता मुकेश कुमार सहनी और मून के पिता राजाराम यादव भी उनके साथ मौजूद हैं।
यह जानकारी जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता और वरीय संयुक्त सचिव, चेस क्रॉप्स के प्रमुख एवं इन खिलाड़ियों के कोच कमल कर्मकार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, रोहतास, बांका, मधुबनी, सहरसा समेत 26 जिलों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ये खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्गों में, जैसे अंडर-7, 9, 11, 13, 15 और 17, प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। प्रत्येक आयु वर्ग के शीर्ष विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
किशनगंज के खिलाड़ी सुरोनोय दास और आयुष आनंद अंडर-11 वर्ग में, जबकि कुमारी मून अंडर-15 वर्ग में जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। खिलाड़ियों की सफलता के लिए जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुभकामनाएं दी हैं। इनमें मनीष दफ्तरी, सुरोजित दास, पूर्ण कुमार सिंह, निशान सिंह, राकेश रंजन जायसवाल, आयशा खातून, पंकज भार्गव, अतुल रौशन, तहफीमूर रहमान, सुजय मिश्रा, अभिषेक मंडल, जय किशन प्रसाद, अभिषेक कुमार, बापी चंद्र बनिक, डॉ. (प्रोफेसर) लिपि मोदी, सुनीता अग्रवाल, रचना कुमारी, रूबी दत्ता समेत अन्य लोग शामिल हैं।
इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। संघ के पदाधिकारियों और परिवारजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।