• Mon. Dec 8th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज के आयुवर्ग में सुरोनोय बने चैंपियन।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

संबोधि रेज़ॉर्ट, बांका में आयोजित दो दिवसीय बनवारीलाल अग्रवाल स्मृति ओपन अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में अपने जिले के होनहार बाल खिलाड़ी सुरोनोय दास ने अंडर-11 आयु वर्ग में चैंपियन बनकर जिले का नाम गर्व से ऊँचा किया। प्रतियोगिता में बिहार सहित झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से कुल 191 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

अपने जिले से भाग लेने वाले दो बाल खिलाड़ियों—सुरोनोय दास और धान्वी कर्मकार—में से सुरोनोय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 में से 6 अंक अर्जित किए। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अपने अंडर-11 आयु वर्ग में विजेता घोषित किया गया। उन्होंने वरीयता सूची में 34वां स्थान भी प्राप्त किया।

विदित हो कि सुरोनोय मिलनपल्ली निवासी एवं जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार दास और श्रीमती सुनीता दत्ता के पुत्र हैं। वे बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 5 के छात्र हैं। जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव, अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रशिक्षक तथा इन खिलाड़ियों के कोच कमल कर्मकार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सुरोनोय की लगन और नियमित अभ्यास ही उनकी सफलता की कुंजी है। इन्होंने संघ के लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की।

इस सफलता पर सुरोनोय को बधाई देने वालों का तांता लग गया। जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष–श्रीमती अमृता साव, सोमनाथ पांडे, डॉ. अशोक प्रसाद, डॉ. के. के. कश्यप, हृदय रंजन घोष, दिनेश पारीक, रफी अहमद, मोहम्मद तारिक अनवर, अविनाश अग्रवाल, श्रीमती रिंकी झा, बासुकीनाथ गुप्ता, विशाल जैन, सुरोजित दास, पूर्ण कुमार सिंह, निशान सिंह, मनीष दफ्तरी ,पंकज भार्गव, अतुल रौशन, तहफीमूर रहमान, सुजय मिश्रा, अभिषेक मंडल सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *