• Tue. Mar 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

संदिग्ध नाइजीरियन युवक जीआरपी पुलिस के चढ़ा हत्थे।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

बिहार के सहरसा जंक्शन पर उस वक्त यात्री आश्चर्य में पड़ गए जब पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति नाइजीरिया का रहने वाला है, लेकिन उसके पास पासपोर्ट और कोई वैध दस्तावेज़ नहीं है, जिस कारण उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ट्रेन से यात्रा कर रहा था:
सहरसा रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार उक्त नागरिक ट्रेन में सवार होकर बनमनखी की ओर जा रहा था। इसी दौरान जीआरपी और सहरसा पुलिस ने रोककर उससे पूछताछ की। उसे हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

क्यों आया भारत, पुलिस कर रही जांच?:
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक से उसकी पहचान, भारत आने का उद्देश्य और उसके ठहरने से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *