Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राष्ट्रीय विद्यालय शतरंज हेतु तराशा कोलकाता रवाना।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

आगामी 19 नवंबर से द हेरिटेज स्कूल, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में अंडर-19 आयु वर्ग (महिला) की राष्ट्रीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता (एसजीएफआई) का आयोजन होगा, जो 21 नवंबर को संपन्न होगी। इस प्रतिष्ठित विद्यालय-स्तरीय राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए किशनगंज की खिलाड़ी तराशा कुमारी शनिवार को रवाना हुईं।

इस संबंध में जानकारी जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता, आयोजन सचिव कमल कर्मकार (चेस क्रॉप्स के प्रमुख) और खिलाड़ी के निजी कोच निरोज खान ने दी। उन्होंने बताया कि तराशा कुमारी, स्थानीय फुलवारी, खगड़ा निवासी अरविंद कुमार सिंह और श्रीमती चंदा कुमारी की पुत्री हैं। वह स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा हैं। उन्होंने 17 अक्टूबर को वैशाली जिले में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-19 महिला वर्ग में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया था। इस सफलता के आधार पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने की पात्रता अर्जित की।

तराशा को उनके गंतव्य के लिए जीबीएम स्कूल के प्रशासक एवं संघ के नव-मनोनित उपाध्यक्ष अतुल रौशन तथा लिटिल क्लाउड स्कूल के निदेशक एवं संघ के नव-मनोनित उपाध्यक्ष सुजय कुमार मिश्रा ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

तराशा के इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला शतरंज संघ परिवार के राजेश कुमार दास, सोमनाथ पांडे, कमोलिका चक्रवर्ती सारस्वत, डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. नुसरत जहां, श्रीमती अमृता साव, डॉ. अशोक प्रसाद, डॉ. के.के. कश्यप, हृदय रंजन घोष, दिनेश पारीक, रफी अहमद, मोहम्मद तारिक अनवर, अविनाश अग्रवाल, श्रीमती रिंकी झा, बासुकी नाथ गुप्ता, विशाल जैन, एजाज सोहेल, सुरोजीत दास, पूर्ण कुमार सिंह और निशान सिंह सहित अन्य कई पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।

तराशा के प्रदर्शन पर पूरे जिले की नजरें टिकी हुई हैं, और जिला शतरंज संघ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *