• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रुइधासा मैदान में आयोजित जिला लीग मैच में टारगेट क्रिकेट अकादमी 1 विकेट से विजय।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा रुइधासा मैदान में आयोजित जिला लीग मैच 2023-24 ए डिविजन का मुकाबला टारगेट क्रिकेट अकादमी बनाम किंग्स इलेवन लोहार पट्टी के बीच 40-40 ओवरों का खेला गया। टॉस किंग्स इलेवन लोहार पट्टी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 84 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टारगेट क्रिकेट अकादमी 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस प्रकार टारगेट क्रिकेट अकादमी विजय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *