• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

शॉर्ट सर्किट से चाय-नाश्ते की दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज शहर के टेघरिया बालू बस्ती स्थित एक चाय-नाश्ते की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय दुकान बंद थी। स्थानीय लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखा और तुरंत दुकानदार को सूचित किया। हालांकि, जब तक दुकानदार ने शटर खोला, तब तक आग ने पूरे सामान को अपनी चपेट में ले लिया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग दुकान में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *