सारस न्यूज, टेढ़ागाछ।
12 वीं बटालियन ए कंपनी बीओपी एसएसबी कैम्प पैक टोला के जवानों ने गुरुवार को पीलर संख्या 154 के नजदीक भारत नेपाल सीमा पार कर रहे मवेशी तस्करों को खदेड़ कर पकड़ लिया। जिसमें 03 मवेशियों के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है। पकड़े गये मवेशियों को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम महेश सिंह(18) पिता राम सिंह ग्राम छलगाछी थाना छलगाछी जिला मोरंग नेपाल का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वीं बटालियन एसएसबी कैम्प पैक टोला के जवानों द्वारा नाका गश्ती की जा रही थी। इधर नेपाल से तस्कर 03 पशुओं के साथ भारतीय सीमा के अंदर आ रहा था। भारतीय सीमा के भीतर पैक टोला के नजदीक एसएसबी द्वारा नाका पार्टी में शामिल जवानों की नजर मवेशियों पर पड़ी। तबतक तस्करों ने जवानों को सीमा पर देख लिया। एसएसबी के जवान जबतक वहाँ पहुंचते तबतक तस्करों ने सभी मवेशियों को छोड़कर नेपाल की ओर भागने लगा। वहीं जवानों तस्करों को खदेड़ा जिसमें एक तस्कर को दबोच लिया गया। नाका पार्टी का नेतृत्व एएसआई राकेश कुमार कर रहे थे। इस नाका पार्टी में मनबीर सिंह, गनौरी प्रसाद, डेविड सोरेन, साबिर अहमद, सलीम अहमद, सुजीत यादव, अल्बर्ट बेरा आदि जवान शामिल थे। बीओपी पैक टोला के कमांडेंट विद्या प्रकाश ने बताया जब्त मवेशियों में 03 गाय है। उन्होंने बताया नाका पार्टी सीमा पर गश्ती कर रही थी। इसी दौरान नेपाल से ला रहे मवेशियों को पकड़ लिया गया। जब्त मवेशियों को टेढ़ागाछ थाना में सुपुर्द किया गया है।