• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टेढ़ागाछ में आपसी भाईचारगी बनाए रखने हेतू सद्भावना एकता मंच का किया गया गठन, अध्यक्ष बने अकमल शम्सी तो जयप्रकाश गिरि व जयराम सिंह बनाए गए उपाध्यक्ष।

सारस न्यूज, किशनगंज।

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हॉट गांव पंचायत स्थित मनरेगा भवन में सद्भाव कमीटी के संचालन करने हेतु, पूर्व प्रमुख रामेश्वर सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के दोनों समुदाय हिन्दू एवं मुस्लिम सामाजिक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि, एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। इस संबंध में जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अकमल शम्सी ने बताया कि समाज में आपसी भाईचारा कायम रहे और हमलोगों के इस सौहार्दपूर्ण माहौल को कोई बिगाड़े नहीं, इसको लेकर इस कमीटी को हमलोगों ने आपस में मिलकर बनाया है जो भविष्य में सद्भावना बनाए रखने के लिए काम करेगा। इसके लिए विधिवत आपस में दोनो समुदाय के लोगों द्वारा आपसी सहमति से बैठक कर अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सदस्यों का चुनाव किया गया है।

वहीं बैठक में उपस्थित थानाध्यक्ष निरज कुमार निराला ने इस बैठक की काफी सराहना की। इस बैठक में सभी सदस्यों की ओर से इस समिति का नामांकरण सद्भावना एकता मंच रखा गया है। तत्पश्चात कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के रूप में अध्यक्ष पद के लिए अकमल शम्सी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश गिरी, उपाध्यक्ष जयराम सिंह, सचिव मुक्ति लाल दास, उप सचिव बाबर परवाना, उप सचिव मुश्ताक शम्सी, कोषाध्यक्ष मुखिया सहजाद आलम, कोषाध्यक्ष बिनोद यादव, उपाध्यक्ष शौकत अली, उप सचिव अफ्सार आलम मुखिया, उपाध्यक्ष पूर्व मुखिया जगदीश प्रसाद सिंह का चुनाव किया गया जिसमें दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *